
OnePlus 15 भारत में लॉन्च, 7300mAh बैटरी, 120W चार्जिंग, जानिए कीमत और तमाम फीचर्स
AajTak
OnePlus 15 Launched: वन प्लस ने अपना इस साल का फ्लैगशिप OnePlus 15 भारत में लॉन्च कर दिया है. इसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था. इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स कीमत के साथ.
OnePlus 15 Launched: चीनी स्मार्टफोन मेकर वनप्लस ने भारत में अपना सबसे पावरफुल स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च कर दिया है. ये फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आने वाला भारत में पहला फोन बन चुका है. इस फोन को अभी ग्लोबल लॉन्च किया जा रहा है. कंपनी इसे YouTube पर स्ट्रीम कर रही है.
आप सोच रहे होंगे OnePlus 13 के बाद सीधे OnePlus 15 क्यों? दरअसल चीन में 14 को अशुभ माना जाता है शायद ये वजह रही होगी. बहरहाल, आपको बताते हैं कि इस फोन में क्या है खास.
OnePlus 15 Price & Offers: OnePlus 15 की कीमत 72,999 रुपये से शुरू होगी और इसकी बिक्री आज यानी 13 नवंबर रात के 8 बजे से ही भारत में स्टार्ट हो जाएगी.
टॉप वेरिएंट 16GB+512GB वेरिएंट 79,999 रुपये का मिलेगा. हालांकि ऑफर्स के साथ इसे आप 75,999 रुपये इफेक्टिव प्राइस पर ख़रीद सकते हैं. इसके साथ लिमिटेड पीरियड ऑफ़र में फ्री OnePlus Nord Buds 3 भी लेने का मौका है.
OnePlus 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की क़ीमत 72,999 रुपये रखी गई है. इसे भी ऑफ़र में कैशबैक के साथ 68,999 रुपये की इफेक्टिव प्राइस के साथ ख़रीद सकेंगे.
OnePlus 15 को तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है. इनमे सैंड स्टॉर्म, इनफाइनाइट ब्लैक औ अल्ट्रा वायलेट शामिल हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











