
OnePlus ने लॉन्च किया नया टीवी, अफोर्डेबल प्राइस पर मिलेगी 40-inch की स्क्रीन
AajTak
OnePlus TV Y1S Price In India: वनप्लस ने नया स्मार्ट टीवी भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. ये टीवी कंपनी की Y1S सीरीज का हिस्सा है, जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था. इसमें आपको नया स्क्रीन साइज मिलेगा. कंपनी ने पहले ही इस सीरीज में 32-inch और 43-inch का स्क्रीन साइज लॉन्च किया है. अब आपको 40-inch का स्क्रीन ऑप्शन भी मिलेगा.
OnePlus ने भारतीय बाजार में स्मार्टफोन के तौर पर एंट्री की थी, लेकिन धीरे-धीरे कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर लिया है. अब आपको ब्रांड के स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन, वियरेबल और ईयरबड्स तक मिलेंगे. कंपनी ने अपने स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो में एक और ऑप्शन जोड़ा है, जो अफोर्डेबल है.
हम बात कर रहे हैं 40-inch स्क्रीन साइज वाले OnePlus Y1S टीवी की. ब्रांड इस सीरीज में 32-inch और 43-inch स्क्रीन साइज वाले टीवी पहले ही लॉन्च कर चुका है. कंपनी ने कंज्यूमर्स के लिए एक और ऑप्शन जोड़ दिया है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
OnePlus TV Y1S अब तीन स्क्रीन साइज में उपलब्ध है. ब्रांड का नया टीवी 40-inch स्क्रीन साइज में आता है, जिसकी कीमत 21,999 रुपये है. इस टीवी को आप OnePlus के ऑनलाइन स्टोर, ऐमेजॉन इंडिया, फ्लिपकार्ट और दूसरे रिटेलर्स से खरीद सकते हैं. इसकी सेल 14 अप्रैल को होगी.
OnePlus TV Y1S सीरीज का नया टीवी, 40-inch स्क्रीन साइज में आता है. इसमें वहीं फीचर्स मिलते हैं, जो 43-inch स्क्रीन साइज में दिया गया है. इसमें Full HD डिस्प्ले दिया गया है, जो पतले बेजल के साथ आता है. टीवी में HDR10, HDR10+ HLG का सपोर्ट मिलता है. LED स्क्रीन OnePlus Gamma Engine के साथ आती है, जो कलर और क्लियरिटी को बेहतर करता है.
इसमें Dolby audio का सपोर्ट मिलता है. टीवी में 20W के स्पीकर सेटअप दिए गए हैं. स्मार्ट टीवी क्वाड कोर प्रोसेसर MediaTek MT9216 पर काम करता है. इस बजट टीवी में आपको 1GB RAM और 8GB स्टोरेज मिलता है. डिवाइस Android TV 11 पर बेस्ड है और इसमें Oxygen Play 2.0 का सपोर्ट मिलता है.
OnePlus Connect 2.0 की मदद से यूजर्स ब्रांड के ईकोसिस्टम से आसानी से कनेक्ट हो सकेंगे. इसके साथ आपको एक ब्लूटूथ रिमोट मिलता है, जो Netflix, Prime Video, Google Assistant हॉटकीज के साथ आता है. टीवी में डुअल बैंड वाईफाई, गूगल असिस्टेंट, इन-बिल्ट क्रोमकास्ट और दूसरे ऑप्शन मिलते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











