
OnePlus ने किया दिवाली सेल का ऐलान, फोन पर मिलेगा 12 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
AajTak
OnePlus Diwali Sale: वनप्लस ने दिवाली सेल ऑफर का ऐलान कर दिया है. इस ऑफर के तहत कंपनी OnePlus 13, OnePlus 13s और OnePlus 13R पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इस सीरीज पर आप 12 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं. इसके अलावा कंपनी अपने ऑडियो प्रोडक्ट और टैबलेट पर भी डिस्काउंट ऑफर दे रही है.
OnePlus ने दिवाली सेल का ऐलान कर दिया है. इस ऑफर के तहत कंपनी के स्मार्टफोन, टैबलेट और IoT प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है. OnePlus Diwali सेल की शुरुआत 22 सितंबर से शुरू हो रही है. इसका फायदा आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर मिलेगा.
ब्रांड के लेटेस्ट प्रोडक्ट्स Flipkart, ब्लिंकइट और दूसरे प्रेटफॉर्म्स पर मिलेंगे. अगर आप नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस सेल का फायदा उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स.
OnePlus 13 लाइन-अप को आप कई हजार के डिस्काउंट पर खरीद पाएंगे. OnePlus 13R पर दिवाली सेल में डिस्काउंट मिल रहा है. इस फोन को कंपनी ने 42,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, जो सेल में 35,749 रुपये में मिलेगा. फोन पर 5000 रुपये का प्राइस ड्रॉप और 2250 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा.
यह भी पढ़ें: OnePlus Pad 3 Review: मिनी कंप्यूटर, पोर्टेबल होने के साथ पावरफुल भी
वहीं OnePlus 13s पर भी अच्छी डील मिल रही है. ये फोन 54,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जो सेल में 47,749 रुपये में मिलेगा. इस पर 4000 रुपये का प्राइस ड्रॉप और 3250 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा. वहीं OnePlus 13 की बात करें, तो इसे आप 57,749 रुपये में खरीद पाएंगे. फोन पर 8000 रुपये का प्राइस ड्रॉप और 4250 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा.
यह भी पढ़ें: OnePlus Buds 4 Review: शोर-शराबे में भी शांति से सुन सकेंगे म्यूजिक, क्या कीमत को जस्टिफाई करता है ये बड्स

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










