
One Plus 9, 9 Pro की तस्वीरें लॉन्च से पहले आईं सामने, यहां देखें
AajTak
One Plus 9 सीरीज को 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. इस सीरीज में One Plus 9 और One Plus 9 Pro शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इस सीरीज में एक अफोर्डेबल फोन One Plus 9E को भी लॉन्च किया जाएगा. One Plus 9 सीरीज के लॉन्च से पहले ही कई बार इसके स्पोसिफिकेशन्स लीक हो चुके हैं. साथ ही भी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं.
One Plus 9 सीरीज को 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. इस सीरीज में One Plus 9 और One Plus 9 Pro शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इस सीरीज में एक अफोर्डेबल फोन One Plus 9E को भी लॉन्च किया जाएगा. One Plus 9 सीरीज के लॉन्च से पहले ही कई बार इसके स्पोसिफिकेशन्स लीक हो चुके हैं. साथ ही तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. अब एक बार फिर से अपकमिंग सीरीज की तस्वीरें सामने आईं हैं. पिछले हफ्ते Winfuture.de ने OnePlus 9 और 9 Pro की फोटोज शेयर की थी. अब टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने इस अपकमिंग सीरीज की तस्वीरें शेयर की है. लीक्ड फोटोज में दोनों ही स्मार्टफोन्स के कलर वेरिएंट्स और डिजाइन को देखा जा सकता है. जारी किए गए फोटोज से पता चलता है कि One Plus 9 स्टेलर ब्लैक, आर्कटिक स्काई और विंटर मिस्ट कलर ऑप्शन में आएगा है.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












