
Omicron वैरिएंट के खतरे के बावजूद होगा टीम इंडिया का दौरा? दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने दिया जवाब
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम को 17 दिसंबर से साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ खेलनी है. अब दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर बयान दिया है और पूरा भरोसा दिलाया है कि टीम इंडिया के लिए सुरक्षित माहौल तैयार किया जाएगा.
India Tour Of South Africa: दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते असर के बीच भारतीय टीम के दौरे पर संकट के बादल हैं. भारतीय क्रिकेट टीम को 17 दिसंबर से साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ खेलनी है. अब दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर बयान दिया है और पूरा भरोसा दिलाया है कि टीम इंडिया के लिए सुरक्षित माहौल तैयार किया जाएगा. दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने इसी के साथ BCCI का शुक्रिया किया है, क्योंकि इंडिया-ए की टीम अभी भी साउथ अफ्रीका में है और तमाम अटकलों के बावजूद दौरे को चालू रखे है. मंगलवार से ही भारत-ए और साउथ अफ्रीका-ए का दूसरा मैच शुरू हो रहा है. बता दें कि टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरा 17 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जिसमें तीन टेस्ट मैच, तीन वनडे और चार टी-20 मैच खेले जाने हैं. भारतीय टीम को 8 दिसंबर को भारत से रवाना होना है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












