
Omicron: दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों ने ओमिक्रोन को लेकर दी नई चेतावनी, कहा- बुजुर्गों में भी फैलने लगा
ABP News
South African Scientists Warning: दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख वैज्ञानिकों ने कहा है कि नया संक्रमण ज्यादातर कम आयु के लोगों को हुआ है लेकिन हम इसे बुजुर्गों में भी देखा जाने लगा है.
South African Scientists On Omicron: दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि 'अभी यह निर्धारित करना जल्दबाजी होगी कि ओमिक्रोन वेरिएंट केवल हल्की बीमारी का कारण बनेगा.' वैज्ञानिकों ने कहा कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का सही प्रभाव वर्तमान में निर्धारित करना कठिन है क्योंकि इसने अभी तक ज्यादातर युवाओं को प्रभावित किया है, जो रोग से लड़ने में सक्षम हैं. लोगों में कुछ समय तक वायरस ठहरता है और वह बीमार हो जाते हैं. वैज्ञानिकों ने बुधवार को सांसदों के लिए एक प्रेजेंटेशन में यह बातें कहीं.
बुजुर्गों में भी फैलने लगा ओमिक्रोनइससे पहले नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज ने कहा था कि पिछले 24 घंटों में दक्षिण अफ्रीका में नए मिले कोरोना मामलों की दैनिक संख्या लगभग दोगुनी होकर 8,561 हो गई है. देश में अभी ओमिक्रोन प्रमुख स्ट्रेन है. एनआईसीडी में सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी और प्रतिक्रिया के प्रमुख मिशेल ग्रोम ने सांसदों को बताया कि नया संक्रमण ज्यादातर कम आयु के लोगों को हुआ है लेकिन हम इसे बुजुर्गों में भी देखा जाने लगा है. उन्होंने कहा, "हम यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि अधिक गंभीर जटिलताएं कुछ हफ्तों तक सामने नहीं आएंगी."

ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल








