Omicron: खतरनाक है ओमिक्रॉन वैरिएंट, डेल्टा से भी 70 गुना तेजी से फैलता है संक्रमण, नई स्टडी में खुलासा
AajTak
Omicron: ओमिक्रॉन ने दुनिया भर के वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है. नई-नई स्टडी से इस वैरिएंट के बारे में कई जानकारियां सामने आ रही हैं. हांगकांग यूनिवर्सिटी की एक नई स्टडी के अनुसार ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा और असली Covid-19 स्ट्रेन की तुलना में लगभग 70 गुना तेजी से संक्रमित करता है. हालांकि राहत की बात ये है कि अन्य वैरिएंट की तुलना में ये कम गंभीर बीमारी करता है.
शोधकर्ता कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बारे में दिन-रात एक कर ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. स्टडी के जरिए इस वैरिएंट के बारे में नई-नई बातें निकल कर सामने आ रही हैं. अब इस वैरिएंट पर हांगकांग यूनिवर्सिटी की एक नई स्टडी आई है. इस स्टडी के निष्कर्ष ओमिक्रॉन को लेकर चिंता बढ़ाने वाले हैं. हालांकि, एक राहत की बात ये है कि इस नए वैरिएंट से लोग बहुत गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के डॉक्टर्स से मिले डेटा पर की गई इस स्टडी के अनुसार, ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा और मूल Covid-19 स्ट्रेन की तुलना में लगभग 70 गुना तेजी से संक्रमित करता है, हालांकि, बीमारी की गंभीरता बहुत कम होने की संभावना है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












