
OMG! 50 साल से नहीं पिया पानी, सिर्फ एक चीज पर जिंदा है 70 साल का बुजुर्ग
AajTak
ब्राजील के एक बुजुर्ग शख्स का दावा है कि उसने बीते 50 सालों में एक बूंद भी पानी नहीं पिया है. बल्कि वे अपने शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए पूरी तरह से कोका कोला पर निर्भर हैं.
दुनिया में एक से एक अजीब लोग हैं जो अपनी आदतों से हैरान कर देते हैं. इन दिनों ऐसे ही एक 70 साल के बुजुर्ग चर्चा में हैं. दरअसल, ब्राजील के इस शख्स का दावा है कि उसने बीते 50 सालों में एक बूंद भी पानी नहीं पिया है. बल्कि वे अपने शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए पूरी तरह से कोका कोला पर निर्भर हैं.
वह सिर्फ कोका कोला पीकर जिंदा हैं जबकि उन्हें डायबिटीज और हार्ट दोनों की ही परेशानियां हैं. रॉबर्टो पेड्रेइरा, शायद दुनिया के नंबर एक कोका-कोला फैन हैं. हाल ही में कोका कोला के प्रति अपने प्रेम के कारण वे ऑनलाइन वायरल हो गए हैं. कोविड-19 के साथ अस्पताल में भर्ती होने के दौरान उन्होंने अपने देखभाल चार्ट में लिखा था कि वो कोई लिक्विड दवा नहीं लेंगे, केवल कोका-कोला ज़ीरो पिएंगे.
इस चार्ट की एक तस्वीर किसी तरह फेसबुक और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल नेटवर्क पर पहुंच गई और वायरल हो गई. शुरुआत में लोगों को लगा कि यह मजाक है, लेकिन उस व्यक्ति के 27 साल पोते ने पुष्टि की कि जहां तक उसे याद है, पेडरेरा ने कोक के अलावा कभी कुछ नहीं पिया था.
उन्होंने हाल ही में जी1 ग्लोबो को बताया था कि उन्हें पानी से इतनी नफरत है कि उन्होंने आधी सदी से इसे नहीं छुआ है. गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित होने के बावजूद, वह इस बात पर ज़ोर देते हैं कि यदि कोक उनके लिए ख़राब होता, तो अब तक यह उनकी जान ले चुका होता. उन्होंने कहा- मैं जब भी डॉक्टर के पास जाता हूं वे मुझे पानी पीने की सलाह देते हैं लेकिन मैंने इस बारे में अपने हृदय रोग विशेषज्ञ और अपने एंडोक्रिनोलॉजिस्ट से सलाह-मशविरा किया. मैं अपनी दवा भी कोक के साथ लेता हूं. पानी के साथ कुछ भी नहीं, एक बूँद भी नहीं. यह झूठ जैसा लगता है, जो कोई भी इसे बाहर से देखेगा उसे इस पर विश्वास नहीं होगा. लेकिन मैं पानी छूता तक नहीं. उन्हें डायबिटीज है. उन्हें दिल का दौरा पड़ चुका है और उनके दिल में छह स्टेंट हैं. लेकिन उन्होंने कभी भी कोका-कोला से पानी की ओर स्विच करने के बारे में नहीं सोचा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











