
OMG! स्कूल फंक्शन में 'लाश' बनकर पहुंचा लड़का, कार की डिक्की में थैली में लाया गया
AajTak
हाल में ब्रिटेन के एक स्कूल में प्रॉम नाइट का फंक्शन हुआ. यहां एक लड़के लूकस ने अपने दो दोस्तों के साथ जिस तरह एंट्री ली उससे सब हैरान रह गए. दरअसल, ये तीनों थैली में बंद होकर एक वैन के अंदर किसी लाश की तरह आए थे.
आजकल हर क्षेत्र में नए- नए ट्रेंड चल पड़े हैं. वहीं युवा वर्ग तो इस नए और अनोखे के चक्कर में कुछ भी करने लगा है . हाल में ब्रिटेन के एक स्कूल में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. यहां हाई स्कूल प्रॉम नाइट (स्कूल फंक्शन) में सभी छात्र अलग- अलग थीम में सजधज कर पहुंचे.
न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार यहां एक लड़के लूकस ने अपने दो दोस्तों के साथ जिस तरह एंट्री ली उससे सब हैरान रह गए. दरअसल, ये तीनों थैली में बंद होकर एक वैन के अंदर किसी लाश की तरह आए थे. इन्हें स्कूल पहुंचने पर दो लोगों ने वैन से ऐसे ही निकाला जैसे किसी लाश को निकालते हैं. लूकस की मां ने इसे गजब का आइडिया बताया. उन्होंने कहा- ओरिजनल होना और कुछ अलग सोचना हमेशा अच्छा होता है.उन्होंने अपने बेटे की ग्रैंड एंट्री की तैयारी के लिए लुकस और उसके दो दोस्तों के लिए तीन बॉडी बैग और बैग ट्रांसपोर्टरों के लिए बालाक्लावा फेस मास्क का ऑर्डर दिया था.
हालांकि, लौरा को डर था कि ऐसी संदिग्ध चीजें खरीदकर वह मुसीबत में न पड़ जाएं. उसने कहा- 'अगर कोई मुझे ऐसा सामान लेते देख रहा होता,तो शायद पुलिस आ जाती.'लूकस के दोस्त भी शुरू में इस अजीब स्टंट को करने में झिझक रहे थे, लेकिन आखिर में वह मान गए.
प्रॉम से पहले लौरा ने लूकस के टीचर्स को अपने प्लान के बारे में बता दिया ताकि वे तस्वीरें ले सकें और इसलिए भी ताकि वे घबराकर पुलिस को फोन न कर दें. 6 जुलाई को लुकस के सौतेले पिता डीन जेम्सन और उनके दो दोस्तों ने बालाक्लाव पहना और लड़कों को वेन्यु तक ले गए.
वेन्यु पर वैन रोककर उन्होंने नकली लाशों को बैग को निकालकर जमीन पर रख दिया. बॉडी बैग्स की जिप खोली गई तो सूट और सनग्लास पहने लड़के एक संगीत वीडियो की शुरुआत में एक बॉय बैंड की तरह बाहर निकले. उसे देखकर आसपास बाकी स्टूडेंट्स हैरान रह गए और इसे सबसे अलग एंट्री बताया. सभी टीचर्स ने कहा कि यह बिल्कुल ओरिजनल है. वहीं खबर सोशल मीडिया पर आई तो लोग इसपर ढेरों कमेंट करने लगे. कई लोगों ने इसे बेवकूफी करार दिया तो कई ने कहा- अलग दिखने के लिए गजब का दिमाग लगाया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











