
OMG: खुदाई में मिला 2 हजार साल पुराना आलीशान विला, अंदर का नजारा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
AajTak
पुरातत्वविदों को जर्मनी में खुदाई के दौरान करीब दो हजार साल पुराना प्राचीन लग्जरी विला खोज निकाला है. जहां यह उत्खनन का कार्य चल रहा था, वह जर्मनी की सबसे पुरानी बस्तियों में से एक है.
जर्मनी के बवेरिया के कैंपटन (Kempten) की प्राचीन बस्ती में चल रही खुदाई में दो हजार साल पुराना एक विला (आलीशान घर) मिला है. यह विला जर्मनी के सबसे पुराने घरों में से एक है. दो हजार साल पहले विला के अंदर इतनी सुविधाएं देखकर पुरातत्वविद भी हैरान रह गए. उस समय इस रोमन विला में सर्दियों से बचाव के लिए अंडरफ्लोर हीटिंग का भी इंतजाम था.
उत्खनन के दौरान पुरातत्वविदों को जो यह ढांचा मिला है, करीब 800 स्क्वायर मीटर लंबा है और दो मंजिला है. यह विला इस बात का उदाहरण है कि प्राचीन समय में रोमन लोग जिन घरों में रहते थे, उनमें थर्मल बाथ और अंडरफ्लोर हीटिंग की सुविधा थी.
प्राचीन आलीशान विला जिस कैंपटन शहर में मिला है, उसका रोम से जुड़ा काफी इतिहास है. कैंपटन करीब 2 हजार साल पहले बसाया गया था, जो वर्तमान में सबसे पुराने शहरों में से एक है. पहले इस शहर का नाम Cambodunum भी था.
प्राइवेट स्टोन हाउस का मिलना बड़ी बात
जर्मनी पुरातत्व विभाग के Johannes Schiessl ने बताया कि इस जगह की खुदाई में प्राइवेट स्टोन हाउस का मिलना पुरातत्वविदों के लिए काफी खास है. Schiessl ने कहा कि आप दक्षिण जर्मनी में पहली सदी की शुरुआत की ऐसी प्राइेवट स्टोन बिल्डिंग नहीं ढूंढ सकते हैं.
दरअसल, रोमन बस्तियों में लोग लकड़ी और मिट्टी के बने घरों में रहते थे. लेकिन Cambodunum (बाद में नाम कैंपटन पड़ा) ही एक ऐसी जगह थी, जहां रोमन लोगों ने ईट-पत्थरों से बने हुए घरों में रहना शुरू कर दिया था.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








