
Ola Scooter Delivery: गाड़ी निकल चुकी है... जानें कब तक आपके घर पहुंचेगी ओला स्कूटी
AajTak
Ola Electric Scooter Delivery: ओला ने इस साल अगस्त में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो वैरिएंट में लॉन्च किया था. ओला ने ग्राहकों को 499 रुपये में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बुकिंग की सुविधा दी थी.
ओला (Ola) के इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) की बुकिंग करने वाले लोगों की इंतजार की घड़ियां अंतत: समाप्त हो गईं. कई बार टाले जाने के बाद ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) 15 दिसंबर से इनकी डिलीवरी (Ola Scooter Delivery) शुरू करने जा रही है. कंपनी प्लांट (Ola Plant) से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की खेप को अलग-अलग शहरों के लिए रवाना कर चुकी है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












