
Ola Scooter की डिक्की में आएंगे 2 हेलमेट, इसी महीने लॉन्च संभव
AajTak
Ola बहुत जल्द बाजार में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है. कंपनी के चेयरमैन और ग्रुप सीईओ भाविश अग्रवाल हाल ही में Ola Scooter को बेंगलुरू की सड़कों पर दौड़ाते नजर आए. जानें इसके फीचर्स
Ola बहुत जल्द बाजार में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है. कंपनी के चेयरमैन और ग्रुप सीईओ भाविश अग्रवाल हाल ही में Ola Scooter को बेंगलुरू की सड़कों पर दौड़ाते नजर आए. जानें इसके फीचर्स. Ola Electric ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया. इसमें कंपनी के सीईओ बेंगलुरू की सड़कों पर Ola Scooter की टेस्ट राइड ले रहे हैं. इसके बाद से इस स्कूटर को लेकर लोगों के बीच रोमांच पैदा हो गया है. ये स्कूटर कई जानदार फीचर्स से लैस है. ओला का अपने Ola Scooter का वीडियो लॉन्च दिखाता है कि कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च के लिए तैयार है. कंपनी ने पहले ही कहा था कि वह 2021 में ई-स्कूटर लॉन्च करेगी. अब उम्मीद की जा रही है कि ये इसी महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












