
OLA और बजाज को टक्कर देगा 'Baaz', कीमत महज 35000 रुपये, फीचर्स बेहतरीन!
AajTak
आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) स्थित ई-मोबिलिटी स्टार्टअप ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर 'Baaz' को डिजाइन और डेवलप किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये ई-स्कूटर ऐसे ग्राहकों को खासा पसंद आएगा, जो दिनभर में करीब 100 किलोमीटर की यात्रा करते हैं. बैटरी स्वैप सुविधा से उनका सफर आसान होगा.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की डिमांड भारत में तेजी से बढ़ रही है. फिर चाहे इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) हों या फिर इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter). बीते कुछ समय में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कई नामी कंपनियों ने अपने शानदार मॉडल पेश किए हैं, लेकिन Ola और Bajaj जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए मार्केट में बाज (Baaz) की एंट्री हो गई है. ये फीचर्स के मामले में ही नहीं बल्कि कीमत में भी ग्राहकों को आकर्षिक करने वाला साबित हो सकता है. कंपनी के मुताबिक, इसकी कीमत महज 35 हजार रुपये होगी.
Baaz Bikes की जोरदार एंट्री IIT दिल्ली स्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप कंपनी बाज बाइक्स (Baaz Bikes) ने ईवी मार्केट में जोरदार एंट्री मारी है. कंपनी ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 'Baaz' लॉन्च कर दिया है. इस ई-स्कूटर में बैटरी स्वैपिंग की सुविधा दी गई है. इसके स्वैपिंग प्लेटफॉर्म में 9 बैटरी फिक्स की जा सकती है. कंपनी ने दावा किया है कि इसकी बैटरी सिर्फ 90 सेकेंड में बदली जा सकती है.
ऑल वेदर IP65 रेटिंग दी गई कंपनी का कहना है कि बैटरी स्वैपिंग स्टेशन से बैटरी को बदलकर नॉन-स्टॉप सफर का मजा ले सकेंगे. ये स्वैपिंग स्टेशन अलग-अलग मौसम के हिसाब से डिजाइन किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसे बारिश और धूल के लिए ऑल वेदर IP65 रेटिंग दी गई है. कंपनी ने इसे लॉन्च कर दिया है, लेकिन फिलहाल इसकी रेंज का खुलासा नहीं किया है.
25 किमी प्रति घंटे की स्पीड बाज ई-स्कूटर की लंबाई 1624mm, चौड़ाई 680mm और ऊंचाई 1052mm है. इसमें 25 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी गई है. इसकी बैटरी में एल्युमिनियम केसिंग में फिट लिथियम-ऑयन सेल से लैस पॉड्स हैं. इसके अलावा इसकी एनर्जी डेंसिटी 1028Wh है और यह वाटरप्रूफ और स्प्लैश प्रूफ है. बाज बाइक्स का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरी तरह से की-लैस है और इसके लिए लाइसेंस की जरूरत भी नहीं है.
ये शानदार फीचर्स भी मौजूद बाज ई-स्कूटर (Baaz E-Scooter) में सेफ्टी फीचर की बात करें तो आग लगने, पानी भरने या किसी आपात स्थिति के दौरान राइजर को अलर्ट मिलता है. इसके साथ ही इसमें इसमें फाइंड माय स्कूटर ऑप्शन मौजूद है. इविल फोर्क हाइड्रॉलिक सस्पेंशन सेटअप और रियर में इयूल शॉक एब्जॉर्बर से लैस इस स्कूटर की डिजाइन भी काफी आकर्षक है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






