
Office से निकली, बच्चे को जन्म दिया, तुरंत वापस काम पर आई युवती!
AajTak
युवती को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह प्रेग्नेंट है. प्रेग्नेंसी से सम्बंधित कोई लक्षण भी उनमें नहीं था. महिला ने रात में दो बजे से चंद मिनट पहले बेटी को जन्म दिया, सुबह 6 बजे डिस्चार्ज हुई. इसके करीब साढ़े चार घंटे बाद वह ऑफिस पहुंच गई. महिला ने टिकटॉक वीडियो बनाकर पूरी कहानी बताई है.
युवती प्रेग्नेंट थी, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था. युवती हॉस्पिटल में भर्ती हुई, बच्चे को जन्म दिया, खुद को डिस्चार्ज करवाया और अगले दिन ऑफिस भी पहुंच गई.
Cryptic pregnancy के तहत साढ़े सात महीने में ही युवती ने बेटी को जन्म दिया. क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी में युवती को खुद के प्रेग्नेंट होने की जानकारी नहीं होती है. लेकिन, असल में वह प्रेग्नेंट होती है. युवती के जज्बे की लोग तारीफ कर रहे हैं.
टिकटॉक यूजर ब्रिट (23) ने आपबीती टिकटॉक वीडियो में शेयर की. वीडियो को 26 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. टिकटॉक वीडियो में बताया कि खुद के प्रेग्नेंट होने के बारे में उन्हें कोई अंदाजा नहीं था.
जो वीडियो क्लिप उन्होंने शेयर की है, उसमें उन्होंने प्रेग्नेंसी के फोटो शेयर किए. इन फोटोज में ब्रिट का बेबी बंप नहीं दिख रहा है. ब्रिट ने माना कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में ज्यादा नहीं सोचा क्योंकि उनके पीरियड्स पहले से ही अनियमित रहते थे. उनका वजन भी 49 से 52 किलोग्राम के बीच था.
ब्रिट ने फॉलोअप वीडियो भी बनाया, इस वीडियो में उन्होंने बताया कि 'पेट में मरोड़' और 'गैस के लक्षण' उन्होंने जरूर महसूस किए. बकौल ब्रिट,हॉस्पिटल से वह डिस्चार्ज हुईं और अगले दिन काम करने ऑफिस पहुंच गईं.
टिकटॉक वीडियो में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का जन्म रात में दो बजे से कुछ पहले हुआ, सुबह 6 बजे उन्हें डिस्चार्ज किया गया. उनकी शिफ्ट सुबह 10:30 से 11:00 बजे शुरू होती है. अपने शिफ्ट के समय वह ऑफिस पहुंच गई. ब्रिट ने मैनेजर को बताया कि वह ठीक महसूस नहीं कर रही थीं, इस कारण वह हॉस्पिटल में इमरजेंसी में थीं. हालांकि, डिलीवरी की बात नहीं बताई.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












