
October Weekly Rashifal: अक्टूबर के आखिरी सप्ताह सूर्य ग्रहण, जानें आपकी राशि के लिए कैसे रहेंगे अगले 7 दिन
AajTak
Surya Grahan 2022: नया सप्ताह (24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक) कई बड़े त्योहारों से घिरा रहेगा. सप्ताह की शुरुआत दिवाली से होगी. फिर गोवर्धन पूजा और भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा. इस बीच मंगलवार, 25 अक्टूबर को साल का सूर्य ग्रहण लगेगा. ये ग्रहण भारत में 02 बजकर 29 मिनट पर लगेगा
Surya Grahan 2022: अक्टूबर का आखिरी सप्ताह शुरू होने वाला है. ये सप्ताह (24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक) कई प्रमुख त्योहारों से घिरा रहेगा. सप्ताह की शुरुआत दिवाली से होगी. फिर गोवर्धन पूजा और भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा. इस बीच मंगलवार, 25 अक्टूबर को साल का सूर्य ग्रहण लगेगा. ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा. चूंकि ग्रहण दिन में 02 बजकर 29 मिनट पर लगेगा, इसलिए इसका सूतक काल 12 घंटे पहले ही लागू हो जाएगा. आइए जानते हैं कि ये सप्ताह आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष- सप्ताह की शुरुआत से मानसिक स्थिति में सुधार होगा. धीरे-धीरे धन का आगमन बना रहेगा. घर के कार्यों तथा शिक्षा आदि में व्यस्तता रहेगी. परिवार में कोई मंगल कार्य होगा. उपहार का लाभ मिलेगा. इस सप्ताह में स्वास्थ्य पर ध्यान बनाए रखें. धन खर्च पर ध्यान दें. पूरे सप्ताह शनि मन्त्र का जप करना लाभकारी होगा.
वृष- सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति बेहतर होती जायेगी. मानसिक चिंतायें समाप्त होती जायेंगी. धन और करियर की स्थिति ठीक बनी रहेगी. हालांकि दौड़ भाग और व्यस्तता काफी ज्यादा रहेगी. सप्ताह के अंत में चोट चपेट तथा दुर्घटनाओं से बचाव करें. पूरे सप्ताह बृहस्पति मन्त्र का जप करें.
मिथुन- सप्ताह की शुरुआत में व्यर्थ का तनाव हो सकता है. धन के खर्चे बढ़ेंगे और कर्जों से समस्या होगी. सप्ताह के मध्य से स्थितियों में सुधार होना आरम्भ होगा. धन का आगमन होने लगेगा, करियर में सुधार होगा. सप्ताह के अंत में रुके हुये काम पूरे होंगे. पूरे सप्ताह निर्धनों को खाने की वस्तु का दान करें.
कर्क- सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ा महत्वपूर्ण काम बन सकता है. हालांकि इसके बाद काफी दौड़ भाग और व्यस्तता बढ़ेगी. किसी भी निर्णय को लेकर जल्दबाज़ी से बचाव करें. परिवार के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रक्खें. सप्ताह के अंत में किसी यात्रा के योग बन रहे हैं. पूरे सप्ताह निर्धनों को केले का दान करें.
सिंह- सप्ताह की शुरुआत में ही रुका हुआ काम बन जायेगा. धन की समस्या दूर होगी, कर्ज से राहत मिलेगी. संपत्ति के कार्यों में व्यस्तता रह सकती है. परिवार में किसी मंगल कार्य के होने के योग हैं. सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विवादों से बचें. पूरे सप्ताह बृहस्पति देव के मन्त्रों का जप करें.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










