
October 2023 Vrat Tyohar Full List: शारदीय नवरात्रि से दशहरा तक, अक्टूबर माह में आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
इस महीने पितृपक्ष और शारदीय नवरात्रि के अलावा इंदिरा एकादशी, दशहरा और विनायक चतुर्थी जैसे कई प्रमुख त्योहार भी आने वाले हैं. इतना ही नहीं, इस महीने साल 2023 के दूसरे और अंतिम सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण भी लगने वाले हैं.
October 2023 Vrat Tyohar Full List: अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और यह महीना कई प्रमुख व्रत-त्योहारों से भरा रहने वाला है. इस महीने पितृपक्ष और शारदीय नवरात्रि के अलावा इंदिरा एकादशी, दशहरा और विनायक चतुर्थी जैसे कई प्रमुख त्योहार भी आने वाले हैं. इतना ही नहीं, इस महीने साल 2023 के दूसरे और अंतिम सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण भी लगने वाले हैं. आइए आपको इस महीने आने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट बताते हैं.
अक्टूबर माह के व्रत और त्योहार बुधवार, 4 अक्टूबर- रोहिणी व्रत, छठा श्राद्ध शुक्रवार, 6 अक्टूबर- श्री महालक्ष्मी व्रत समापन, जीवित्पुत्रिका व्रत सोमवार, 9 अक्टूबर एकादशी श्राद्ध मंगलवार, 10 अक्टूबर- मघा श्राद्ध, इंदिरा एकादशी बुधवार, 11 अक्टूबर- प्रदोष व्रत गुरुवार, 12 अक्टूबर- मासिक शिवरात्रि शनिवार, 14 अक्टूबर- सर्वपितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण रविवार, 15 अक्टूबर- शारदीय नवरात्रि प्रारंभ बुधवार, 18 अक्टूबर- तुला संक्रांति, विनायक चतुर्थी गुरुवार, 19 अक्टूबर- ललिता व्रत शुक्रवार, 20 अक्टूबर- सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी शनिवार, 21 अक्टूबर- सरस्वती पूजन रविवार, 22 अक्टूबर- सरस्वती विसर्जन, श्री दुर्गाष्टमी सोमवार, 23 अक्टूबर- महानवमी, शारदीय नवरात्रि का समापन मंगलवार, 24 अक्टूबर- नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन, दशहरा (विजय दशमी), बुद्ध जयंती बुधवार, 25 अक्टूबर- पापांकुशा एकादशी गुरुवार, 26 अक्टूबर- प्रदोष व्रत शनिवार, 28 अक्टूबर- शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मिकी जयंती, अश्विन पूर्णिमा रविवार, 29 अक्टूबर- कार्तिक मास आरंभ, चंद्र ग्रहण
अक्टूबर में ग्रहण शनिवार, 14 अक्टूबर- सूर्य ग्रहण रविवार, 29 अक्टूबर- चंद्र ग्रहण
अक्टूबर ग्रह गोचर बुध गोचर- 1 अक्टूबर शुक्र गोचर- 2 अक्टूबर मंगल गोचर- 3 अक्टूबर सूर्य गोचर- 18 अक्टूबर बुध गोचर- 19 अक्टूबर राहु गोचर- 30 अक्टूबर केतु गोचर- 30 अक्टूबर

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











