
NZ vs SA LIVE Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू... रचिन और यंग ने अफ्रीका के खिलाफ मोर्चा संभाला
AajTak
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हो रहा है. इसमें न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.
NZ vs SA Semi Final LIVE Score: ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हो रहा है. इसमें न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.
यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल में एंट्री करेगी, जहां उसका मुकाबला रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम से होगा. चैम्पियंस ट्रॉफी का यह खिताबी मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री की है.
दोनों टीमों के बीच वनडे क्रिकेट में H2H
वनडे क्रिकेट में हमेशा ही न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी रहा है. दोनों के बीच कुल 73 मैच खेले गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 42 मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 26 मैचों में जीत मिली.
पांच मैचों का रिजल्ट नहीं निकला. चैम्पियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें इससे पहले दो बार आमने-सामने आईं. जिसमें दोनों ने एक-एक बार जीत हासिल की.
यदि आईसीसी टूर्नामेंट्स की बात करें तो इसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड शानदार रहा है. वनडे वर्ल्ड कप में दोनों कुल 9 बार टकराई है. जिसमें न्यूजीलैंड ने छह मैच जीते, जबकि साउथ अफ्रीका ने तीन मुकाबले जीते.













