
Nykaa Q4 results: शेयर बाजार बंद होने के बाद आया रिजल्ट, Nykaa की चौथी तिमाही में बुरा हाल!
AajTak
नायका के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है. हालांकि ये रिजल्ट बुधवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आया है. कंपनी के शेयर बुधवार को NSE पर 2.61% गिरकर 125.05 रुपये पर बंद हुआ.
नायका की पैरेंट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं. कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है. मार्च तिमाही में Nykaa का शुद्ध मुनाफा 71.83 फीसदी गिरकर 2.41 करोड़ रुपये पर आ गया है, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 8.56 करोड़ रुपये था.
वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में Nykaa का रेवेन्यू सालाना आधार पर 33.74 फीसदी बढ़कर 1,301.72 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल के समान अवधि कंपनी का मुनाफा 973.32 करोड़ रुपये था. इसके अलावा Nykaa का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) मार्च तिमाही में 84 फीसदी बढ़कर 70.60 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 38.40 करोड़ रुपये था.
चौथी तिमाही में मुनाफा गिरा
वहीं कंपनी का EBITDA मार्जिन इस तिमाही में 5.4 फीसदी रहा. कंपनी का कहना है कि मैटेरियल लागत में सालाना आधार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दूसरे जरिये से भी कंपनी की आय में गिरावट आई है, और अन्य खर्चों में भी बढ़ोतरी रही. जिससे मुनाफे पर दबाव देखने को मिला है.
इस बीच नायका के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है. हालांकि ये रिजल्ट बुधवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आया है. कंपनी के शेयर बुधवार को NSE पर 2.61% गिरकर 125.05 रुपये पर बंद हुआ. एक महीने में शेयर करीब 7 फीसदी चढ़ चुका है. जबकि 6 महीने में शेयर 29 फीसदी लुढ़का है. पिछले एक साल में शेयर 45 फीसदी टूट चुका है.
लिस्टिंग के बाद से गिरावट जारी

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












