
Numerology: अंकों से रिश्तों का कनेक्शन, नंबरों से ऐसे पहचानें कौन है आपके दिल के करीब
AajTak
Numerology Predictions (अंक ज्योतिष): होली पर लोग अपने दिलों की रंजिशों को दूर करते हुए एक दूसरे के साथ रंग खेलते हैं. होली के त्योहार में अब चंद दिन शेष हैं. ऐसे में अंक ज्योतिष के माध्यम से हम जान सकते हैं कि हमारे दिल के सबसे करीब कौन है.
Numerology Predictions (अंक ज्योतिष): फाल्गुन का महीना मन को मन से मिलाने के लिए महत्वपूर्ण जाना जाता है. इस माह की पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है. इस मौके पर लोग अपने दिलों की रंजिशों को दूर करते हुए एक दूसरे के साथ रंग खेलते हैं. होली के त्योहार में अब चंद दिन शेष हैं. ऐसे में अंक ज्योतिष के माध्यम से हम जान सकते हैं कि हमारे दिल के सबसे करीब कौन है. दरअसल, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 01 से 09 तक के अंकों में ब्रह्मांड का आकलन संभव है. इन्हीं अंकों से व्यक्ति के लकी नंबर भी बनते हैं. जन्म की तारीख में जन्मांक और भाग्यांक छिपे होते हैं. आइए जानते दिल के रिश्तों से अंकों का क्या कनेक्शन है. > पहला अंक यानी 01 सूर्य का नंबर है. 1, 4 और 7 एक दूसरे के करीबी होते हैं, इसलिए इनमें खूब बनती है. इस नंबर के लोगों की 2 और 5 अंक वालों से सहजता रहती है. सूर्य के गुणों से प्रबलता रखने वाले ऐसे लोग आत्मविश्वासी और स्पष्ट वक्ता होते हैं. जिम्मेदार लोग इन्हें प्रिय होते हैं.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










