
NTPC में 400 पदों पर निकली भर्ती, 55000 होगी सैलरी, चेक करें डिटेल
AajTak
NTPC में 400 पदों पर भर्ती निकली है. इसके जरिए Assistant Executive के पोस्ट पर भर्ती की जाएगी. आवेदन 15 फरवरी से शुरू हो चुके हैं. आवेदन की लास्ट डेट 1 मार्च 2025 है.
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) एनटीपीसी ने सहायक कार्यकारी ( Assistant Executive) के पोस्ट पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आप इस पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के पहले एक बार नोटिफिकेशन को सही से पढ़ लें.
कब से शुरू होगा आवेदन? Assistant Executive के पोस्ट पर भर्ती के लिए आवेदन 15 फरवरी से शुरू हो चुके हैं. आवेदन की लास्ट डेट 1 मार्च 2025 है.
कितना लगेगा आवेदन फीस अगर आप जनरल, EWS हैं तो आपको 300 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. वहीं, OBC और BC कैंडिडेट को कोई फीस नहीं देनी होगी. आवेदन फीस आप ऑनलाइन डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं.
कितने पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती के माध्यम से 400 पद पर नियुक्ति की जाएगी. जिसमें 172 पोस्ट पर जनरल कैंडिडेट और 82 पोस्ट पर OBC कैंडिडेट की भर्ती की जाएगी.
क्या होना चाहिए क्वालिफिकेशन? इस पोस्ट पर अप्लाई करने वालों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












