NTA JEE-NEET-CLAT-NEST Exam Date: कब होंगे ये नेशनल एंट्रेंस टेस्ट, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
AajTak
NTA JEE-NEET-CLAT-NEST National Entrance Exam 2021: JEE, NEET और CLAT आदि नेशनल लेवल टेस्ट की तैयारी कर रहे छात्रों को अब एग्जाम के लिए तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए. कोरोना संक्रमण की वजह से कुछ समय पहले इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था.
कोरोना संक्रमण के चलते सीबीएसई-आईसीएसई बोर्ड के साथ साथ देशभर के कई राज्य बोर्डों की परीक्षाएं कैंसिल हो गई थीं. वहीं मेडिकल इंजीनियरिंग और लॉ आदि कोर्सेज की प्रवेश परीक्षाएं पोस्टपोन हो गई थीं. JEE, NEET और CLAT आदि नेशनल लेवल टेस्ट के बाद इंजीनियरिंग, मेडिकल और लॉ के कोर्सेस में एडमिशन के लिए परीक्षाओं के आयोजन की तैयारियां हो रही हैं. आइए जानें- ये परीक्षाएं कब आयोजित होंगी. NTA NEET UG 2021 Date: देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा की बात करें तो फिलहाल NEET UG 2021 को स्थगित करने की बात हो रही है. लेकिन अभी इसे लेकर सरकार ने कोई स्पष्ट निर्णय नहीं दिया है. इस परीक्षा का आयोजन आने वाले एक अगस्त को किया जाना है. वहीं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main के बारे में लेटेस्ट अपडेट यह है कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय जुलाई और अगस्त में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2021 के बचे हुए दो फेज़ आयोजित करने पर विचार कर रहा है. एजेंसी की सूचनाओं के अनुसार, इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाना अभी बाकी है क्योंकि मंत्रालय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में Covid-19 स्थिति की समीक्षा करने की प्रक्रिया में है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










