
NTA ने जारी की CUET UG 2025 Exam की फाइनल आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
AajTak
CUET UG 2025 Final Answer Key Released: इस वर्ष, CUET UG परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड और पेन-एंड-पेपर दोनों प्रारूपों में भारत में 388 केंद्रों और विदेश में 24 शहरों में आयोजित की गई थी. कुल 37 विषयों, जिनमें 23 डोमेन-स्पेसिफिक सब्जेक्ट्स शामिल थे, की परीक्षा 13 भाषाओं में ली गई, जिससे यह स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए भारत की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक बन गई.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2025 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है. एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट- exam.nta.ac.in/CUET-UG पर सभी विषयों की फाइनल आंसर की पीडीएफ लाइव कर दी है. जो अभ्यर्थी 13 मई से 4 जून के बीच कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में शामिल हुए थे, वे अब फाइनल आंसर की से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने अंकों के बारे में उचित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
इस वर्ष, CUET UG परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड और पेन-एंड-पेपर दोनों प्रारूपों में भारत में 388 केंद्रों और विदेश में 24 शहरों में आयोजित की गई थी. कुल 37 विषयों, जिनमें 23 डोमेन-स्पेसिफिक सब्जेक्ट्स शामिल थे, की परीक्षा 13 भाषाओं में ली गई, जिससे यह स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए भारत की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक बन गई. आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके CUET UG 2025 एग्जाम की फाइनल आंसर की प्राप्त कर सकते हैं...
- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक CUET UG वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं
- होमपेज पर CUET UG 2025 फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें
- अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ या पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें
- आपको अपना क्वेश्चन पेपर, आप द्वारा दिए गए आंसर और फाइनल आंसर की दिखाई देगी

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












