
Nothing Phone 3 आज होगा लॉन्च, कीमत से फीचर्स तक सामने आईं डिटेल्स
AajTak
Nothing Phone 3 Launch: नथिंग आज अपना फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने वाला है. कंपनी Nothing Phone 3 के साथ ही Headphone 1 को भी लॉन्च करेगी. ब्रांड का कहना है कि ये उनका फ्लैगशिप फोन होगा, जो दमदार फीचर्स के साथ आएगा. इसमें 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Nothing Phone 3 भारत और ग्लोबल मार्केट में आज यानी 1 जुलाई को लॉन्च होने वाला है. कंपनी का कहना है कि ये स्मार्टफोन उनका पहला ट्रू फ्लैगशिप फोन होगा. लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई डिटेल्स सामने आ चुकी हैं. कंपनी ने कैमरा से लेकर प्रोसेसर और दूसरी डिटेल्स को पिछले दिनों शेयर किया है.
यूरोपीय ब्रांड ने ये भी कन्फर्म कर दिया है कि स्मार्टफोन में Glyph इंटरफेस को रिप्लेस किया जाएगा. इसकी जगह कंपनी Glyph Matrix दे सकती है. फोन के लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत को भी टीज किया गया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Nothing Phone 3 की आधिकारिक कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है. कंपनी के CEO Carl Pei ने अपकमिंग फोन की कीमत को काफी पहले टीज किया था. ये कंपनी का फ्लैगशिप फोन होगा, जिसकी कीमत 800 पाउंड (लगभग 90 हजार रुपये) हो सकती है. यानी ये कीमत ब्रांड के मौजूदा मॉडल से लगभग दोगुनी होगी.
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 3 के फीचर्स लीक, मिलेगा 50MP + 50MP + 50MP का कैमरा
बता दें कि भारत में Nothing Phone 2 को कंपनी ने 44,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था. हालांकि, यूरोपीय मार्केट के मुकाबले कंपनी भारतीय बाजार में अपने फोन की कीमत कम रखती है.
रिपोर्ट्स की माने, तो Nothing Phone 3 में 6.7-inch का LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K रेज्योलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 50MP का होगा. इसके अलावा फोन में 50MP का वॉइड एंगल लेंस और 50MP का पेरिस्कोप सेंसर मिलेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












