
Nothing Phone 2a Plus: 50MP सेल्फी कैमरा और 12GB RAM वाला 5G फोन, इतने रुपये है कीमत
AajTak
Nothing Phone 2a Plus Price in India: नथिंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. कंपनी ने Nothing Phone 2a Plus को लॉन्च किया है. ये फोन दो कॉलर ऑप्शन और दो कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसमें आपको 50MP के मेन लेंस और 50MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.
Nothing Phone 2a Plus भारत में लॉन्च हो गया है. ये Phone 2a का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें आपको लगभग एक जैसा डिजाइन लेकिन बेहतर फीचर्स मिलते हैं. ये हैंडसेट MediaTek Dimensity 7350 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें फ्रंट कैमरा को भी अपग्रेड किया गया है.
डिवाइस फास्ट चार्जिंग और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आता है. इसमें आपको Nothing Phone 2a वाला ही डिजाइन और Glyph इंटरफेस मिलता है. इसे भी आप Flipkart से खरीद सकेंगे. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
ये फोन दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च हुआ है. इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है. ये वेरिएंट भारत के लिए एक्सक्लूसिव है. वहीं इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम 29,999 रुपये है. इस पर बैंक ऑफर और दूसरे बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: CMF Phone 1 की पहली सेल, Nothing का सबसे सस्ता फोन, Flipkart पर मिल रहा डिस्काउंट
स्मार्टफोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट सभी बैंक्स के डेबिट व क्रेडिट कार्ड पर मिल रहा है. इसकी पहली सेल 7 अगस्त को होगी. इसे आप Flipkart से खरीद सकते हैं. ये फोन ब्लैक और ग्रे कलर में आता है.
Nothing Phone 2a Plus में 6.7-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. इसमें MediaTek Dimensity 7350 Pro प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है. डिवाइस Nothing OS 2.6 पर काम करता है, जो Android 14 पर बेस्ड है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












