
Nothing Phone 2a की हुई बंपर सेल, कंपनी का दावा- 60 मिनट में बिके 60 हजार फोन्स
AajTak
Nothing Phone 2a Sale: नथिंग के नए फोन की आज पहली सेल थी. कंपनी की मानें तो स्मार्टफोन की पहली सेल में ही बंपर बिक्री हुई है. कंपनी ने महज 60 मिनट में स्मार्टफोन की 60 हजार यूनिट्स को बेच दिया है. ये स्मार्टफोन डिस्काउंट के बाद 20 हजार रुपये से कम कीमत पर बिक रहा था. इसमें 50MP + 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Nothing Phone 2a आज यानी 12 मार्च को पहली बार सेल पर आया था. सेल पर आते ही इस स्मार्टफोन की बंपर बिक्री हुई है. कंपनी ने दावा किया है कि महज कुछ की मिनट्स में इस स्मार्टफोन की कई हजार यूनिट्स बिक गई हैं. बता दें कि Nothing Phone 2a को कंपनी ने हाल में ही लॉन्च किया है.
ये ब्रांड का सबसे सस्ता 5G फोन है, जो आकर्षक फीचर्स के साथ आता है. इसमें भी कंपनी ने ट्रांसपैरेंट बैक, 50MP + 50MP का डुअल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं. आइए जानते हैं इस फोन की कीमतें और दूसरी खास बातें.
कंपनी ने दावा किया है कि महज 60 मिनट में उनके फोन की 60 हजार यूनिट्स सेल हुई हैं. इसके लिए कंपनी ने Flipkart, क्रोमा स्टोर, विजय सेल्स और दूसरे प्रमुख रिटेल स्टोर्स का शुक्रिया अदा किया है. बता दें कि आज यानी 12 मार्च को स्मार्टफोन पहली बार सेल पर आया था.
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 2a की पहली सेल, मिल रहा कई हजार रुपये का डिस्काउंट, Flipkart पर है ऑफर
इसकी सेल दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी. कंपनी ने इस हैंडसेट को तीन कॉन्फिग्रेशन और दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है. वहीं 256GB स्टोरेज वेरिएंट 25,999 रुपये और 12GB RAM वेरिएंट 27,999 रुपये का है.
इस पर 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट HDFC बैंक कार्ड होल्डर्स को मिल रहा था. इसके अलावा 2000 रुपये की छूट फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव प्रमोशन कूपन के जरिए मिल रहा थी. साथ ही कंपनी 2000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही थी. इन ऑफर्स के बाद फोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये हो गई थी.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











