
Nothing Phone 2 vs iQOO Neo 7 Pro: कीमत में 10 हजार का अंतर, लेकिन एक जैसे कई फीचर्स!
AajTak
Nothing Phone 2 vs iQOO Neo 7 Pro: प्रीमियम मिड रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में इस दिनों कई फोन्स लॉन्च हुए हैं. हाल में Nothing ने नया फोन लॉन्च किया है, जो दमदाद फीचर्स के साथ आता है. इस फोन में आपको वायरलेस चार्जिंग, दमदार कैमरा और प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलता है. वहीं iQOO Neo 7 Pro एक गेमिंग सेंट्रिक फोन है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
प्रीमियम मिड रेंज स्मार्टफोन में हाल में कई फोन्स लॉन्च हुए हैं. Nothing Phone 2 इस सेगमेंट में लेटेस्ट ऑप्शन है. इसका मुकाबला फीचर्स और प्राइस के हिसाब के दो अलग-अलग सेगमेंट के फोन्स से होता है. ऐसे में हम हाल में लॉन्च हुए एक परफॉर्मेंट सेंट्रिक फोन से इसे कंपेयर कर रहे हैं, जिसकी कीमत इससे काफी कम है.
हम बात कर रहें iQOO Neo 7 Pro की. iQOO Neo 7 Pro और Nothing Phone 2 की कीमत में लगभग 10 हजार रुपये का अंतर है. दोनो ही फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलता है. इसमें 12GB तक RAM और दूसरे कॉमन फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Nothing Phone 2 तीन कॉन्फिग्रेशन में आता है. फोन के बेस मॉडल 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है. वहीं इसका 12GB RAM + 256 स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये में मिल रहा है. फोन का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 512GB स्टोरेज के साथ 54,999 रुपये में आता है. फोन डार्क ग्रे और वॉइट कलर मे मिलता है. इसकी सेल 21 जुलाई से Flipkart पर शुरू होगी.
दूसरी तरफ iQOO Neo 7 Pro 5G का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट 34,999 रुपये में आता है. फोन के टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है. यानी iQOO Neo 7 Pro 5G की कीमत Nothing Phone 2 से काफी कम है. फोन डार्क स्टॉर्म और फियरलेस फ्लेम में मिलेगा. इसे आप Amazon से खरीद सकते हैं.
Nothing Phone 2 में 6.7-inch का full-HD+ LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें आपको Glyph Interface मिलता है, जो इसके लुक को दूसरों से अलग करता है. कंपनी ने पिछले वेरिएंट से ज्यादा फीचर्स इसमें दिए हैं.
वहीं iQOO Neo 7 Pro में 6.78-inch का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz के टच सेम्पलिंग रेट के साथ आता है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











