
Nothing Phone 1 भारत में हुआ महंगा, एक महीने पहले ही हुआ था लॉन्च, कंपनी ने बताई वजह
AajTak
Nothing Phone 1 Price Hike: एक महीने पहले लॉन्च हुआ Nothing Phone 1 महंगा हो गया है. कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमत भारत में बढ़ा दी है. कंपनी ने स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट्स के दाम में इजाफा किया है. इस फोन के साथ आपको बॉक्स में चार्जर भी नहीं मिलता है. आइए जानते हैं क्या है इसकी नई कीमतें.
Nothing Phone 1 की लॉन्चिंग को मुश्किल से एक महीना हुआ है और कंपनी ने इसकी कीमत बढ़ा दी. बहुत से लोगों को उम्मीद थी कि कुछ वक्त के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत कम होगी, लेकिन कंपनी ने उल्टा इसकी कीमत बढ़ा दी है. ये बढ़ोतरी Nothing Phone 1 के तीनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में की गई है.
स्मार्टफोन के दाम में हुए इजाफा की जानकारी नथिंग इंडिया के जनरल मैनेजर मनु शर्मा ने दी है. उन्होंने स्मार्टफोन की कीमत बढ़ाने की वजह भी बताई है. पिछले महीने लॉन्च हुए इस फोन को शुरुआत में अच्छा रिस्पॉन्स मिला. कुछ दिनों बाद यूजर्स ने फोन में कई तरह की दिक्कतों की शिकायत शुरू कर दी.
Nothing India के जनरल मैनेजर मनु शर्मा ने इसकी जानकारी ट्विटर पर शेयर की है. उन्होंने बताया कि करेंसी एक्सचेंज रेट में बदलाव और कंपोनेंट्स की कीमत बढ़ने की वजह से स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी हुई है.
हालांकि, Xiaomi, Realme और सैमसंग जैसी कंपनियों ने अभी तक अपने फोन्स की कीमत में इजाफा नहीं किया है. नथिंग का यह हैंडसेट तीन कॉन्फिग्रेशन में आता है.
Nothing Phone 1 के बेस वेरिएंट यानी 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है, जो पहले 32,999 रुपये हुआ करती थी. वहीं इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 36,999 रुपये का हो गया है, जो पहले 35,999 रुपये में आता था.
आखिर में 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये से बढ़कर 39,999 रुपये हो गई है. यानी कंपनी ने सभी वेरिएंट की कीमत में 1 हजार रुपये का इजाफा किया है. फ्लिपकार्ट पर इस वक्त फोन की पुरानी कीमत ही नजर आ रही है. हालांकि, आप इसे ऑर्डर नहीं कर सकते हैं, क्योंकि यह ऑउट ऑफ स्टॉक है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











