
Nothing Phone 1 पर बंपर ऑफर, Flipkart से सस्ते में खरीद सकते हैं आप, इतना है डिस्काउंट
AajTak
Nothing Phone 1 Discount: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल का फायदा उठा सकते हैं. इस सेल में Nothing Phone 1 पर आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है. हैंडसेट को आप आधी से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं. ये फोन दमदार फीचर्स के साथ आता है. आइए जानते हैं इस पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
Flipkart पर ईयर एंड सेल चल रही है. इस सेल में कई स्मार्टफोन पर आकर्षक डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स मिल रहे हैं. Flipkart Sale का फायदा 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मिलेगा. सेल में कंज्यूमर्स को कई हैंडसेट पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है. आप Nothing Phone 1 को फ्लिपकार्ट से डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.
कंपनी ने अपना पहला फोन इस साल ही लॉन्च किया है और लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया है. Flipkart Sale में हैंडसेट पर डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिलेगा. आइए जानते हैं Nothing Phone 1 पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
Nothing Phone 1 भारत में 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था. हालांकि, कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमत बाद में 1000 रुपये बढ़ा दी थी. फ्लिपकार्ट पर ये फोन फिलहाल 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है.
फोन पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है. इस पर दो हजार रुपये तक का डिस्काउंट बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड पर मिलेगा. आप चाहें तो Federal Bank का क्रेडिट कार्ड यूज करके 3000 रुपये का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं.
इसके अलावा आपको एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिलेगा. Flipkart पर 17,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. ध्यान रहे कि डिवाइस की एक्सचेंज वैल्यू उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है. इस तरह से आप फोन को आधी से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं.
Nothing Phone 1 स्मार्टफोन 6.55-inch के Full HD+ डिस्प्ले के साथ आता है. फोन में आपको OLED स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है. हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 778G+ प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











