
Nothing का The Truth इवेंट आज, स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री करने की पूरी तैयारी?
AajTak
Nothing The Truth Event: नथिंग आज स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री कर सकता है. ये कंपनी OnePlus के को-फाउंडर Carl Pei ने वन प्लस छोड़ने के बाद शुरू की थी.
OnePlus के को-फाउंडर Carl Pei ने वन प्लस छोड़ कर Nothing नाम की कंपनी शुरू की थी. इस ब्रांड ने अपने पहले प्रोडक्ट के तौर पर Nothing ईयरबड्स लॉन्च किए थे. लेकिन अब कंपनी स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है.
Nothing कंपनी आज एक वर्चुअल इवेंट होस्ट कर रही है. इस इवेंट का नाम ‘The Truth’ रखा गया है. ये वर्चुअल इवेंट है और इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगी. LIVE EVENT कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल पर देखा जा सकता है.
इस इवेंट में नथिंग फाउंडर Carl Pei मौजूद रहेंगे और कीनोट स्पीच देंगे. कंपनी के आगे के प्लान्स के बारे में भी इस इवेंट से लोगों को जानकारी मिलेगी. आने वाले समय में कंपनी क्या लॉन्च करेगी इस बारे में भी इस इवेंट में बताया जा सकता है.
इस इवेंट में कंपनी अपना पहला स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है. हालांकि इस स्मार्टफोन में क्या खास होगा और ये कैसा दिखेगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. कंपनी ने अब तक टीजर जारी नहीं किया है.
गौरतलब है कि इस कंपनी ने अपने पहले प्रोडक्ट के तौर पर Nothing Ear 1 TWS वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए थे. ये ईयरबड्स ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आते हैं और मार्केट के दूसरे ईयरबड्स से अलग दिखते हैं.
Carl Pei ने कई बार सोशल मीडिया पर ये हिंट देने की कोशिश की ह कि कंपनी स्मार्टफोन स्पेस में जल्द ही एंट्री करने जा रही है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












