
Nothing का बंपर ऑफर, सस्ते में मिल रहे स्मार्टफोन, ईयरबड्स और चार्जर, ये हैं बेस्ट डील्स
AajTak
नथिंग ने 'Now or Nothing' सेल का ऐलान किया है, जिसमें नथिंग और CMF ब्रांड के स्मार्टफोन, ईयरबड्स और चार्जर पर आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है. सेल 11 जून से 15 जून तक चलेगी. सेल में Nothing Phone 3a Pro, Nothing Phone 3a, CMF Phone 2 Pro, और विभिन्न ईयरबड्स व चार्जर पर बैंक ऑफर और दूसरे बेनिफिट्स मिल रहे हैं.
Nothing ने 'Now or Nothing' सेल का ऐलान किया है, जिसमें नथिंग और CMF ब्रांड के कई प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डील मिल रही है. ये सेल सीमित समय के लिए है. सेल का फायदा उठाकर आप Nothing Phone 3a सीरीज, CMF Phone 2 Pro, Nothing Ear, Nothing Ear a, CMF Buds Pro और CMF Buds Pro 2 को सस्ते में खरीद सकते हैं.
इन स्मार्टफोन और TWS ईयरबड्स के अतिरिक्त कंपनी दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट ऑफर कर रही है. अगर आप नया फोन या ऑडियो प्रोडक्ट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इसे ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस फोन की खास बातें.
ब्रांड की मानें, तो इस सेल में Nothing Phone 3a Pro को सस्ते में खरीद सकते हैं. सेल में फोन का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 26,999 रुपये में मिल रहा है, जिसे कंपनी ने 29,999 रुपये में लॉन्च किया था. इस पर 1000 रुपये का प्राइस डिस्काउंट और 2000 रुपये का बैंक ऑफर है.
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 2 खरीदें या Nothing Phone 3, जानें दोनों में अंतर
वहीं Nothing Phone 3a को भी आप सस्ते में खरीद सकते हैं. फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 22,999 रुपये में खरीद पाएंगे. 24,999 रुपये में लॉन्च हुए इस हैंडसेट पर 2000 रुपये का बैंक ऑफर मिलेगा. वहीं CMF Phone 2 Pro को आप 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस पर 1000 रुपये का बैंक ऑफर है.
Nothing Ear और Nothing Ear A को भी आप सस्ते में खरीद सकते हैं. इन डिवाइसेस को क्रमशः 11,999 रुपये और 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था. सेल से आप इन डिवाइसेस को 8,499 रुपये और 5,499 रुपये में खरीद सकते हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











