
North Korea Missile Test: नॉर्थ कोरिया का महा-मिसाइल परीक्षण, देखें वारदात
AajTak
Korea Missile Test: उत्तर कोरिया और अमेरिका में 36 का आंकड़ा है. अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर दसियों तरह की पाबंदियां लगा रखी हैं. ऊपर से उत्तर कोरिया का विशालकाय मिसाइल ना सिर्फ़ परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है बल्कि इस मिसाइल से उत्तर कोरिया से बैठे-बैठे तमाम अमेरिकी शहरों को टार्गेट किया जा सकता है लेकिन अमेरिका से उत्तर कोरिया की दुश्मनी और ह्वासोंग-17 के लॉन्च करने के मायनों पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. देखें वारदात का ये खास एपिसोड.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










