
Nokia vs Nokia: मोबाइल मार्केट में पीछे, फिर भी नोकिया की हो रही बंपर कमाई
AajTak
Nokia के मोबाइल फोन का यूजरबेस आज के समय में बहुत कम हो चुका है, उसके बाद भी कंपनी प्रोफिट में लगातार ग्रोथ कर रही है. कंपनी के इंडिया हेड ने बताया कि 2026 तक वे अच्छी ग्रोथ हासिल कर सकेंगे. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कंपनी आखिर कैसे मोटी कमाई कर रही है.
Nokia एक समय में भारतीय मोबाइल बाजार में सबसे ज्यादा मोबाइल सेल करती थी. इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने नोकिया मोबाइल ब्रांड का लाइसेंस लेकर मैन्युफैक्चरिंग की और फिर HMD ने नोकिया ब्रांड का यूज किया. कई कोशिशों के बाद भी नोकिया मोबाइल्स के वे पुराने दिन नहीं लौटे. हालांकि कंपनी कमाई में ग्रोथ कर रही है और साल 2026 तक तक कंपनी को अच्छे रेवेन्यू की उम्मीद है.
नोकिया आज के समय में भारत के अंदर टेलीकम्युनिकेशन्स इक्विपमेंट और नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर काम कर रही है. इसमें 5G और 4G रेडियो, ऑप्टिकल नेटवर्क, और डेटा सेंटर सॉल्यूशन प्रोवाइड करना शामिल है.
2026 में कंपनी की होगी बंपर कमाई
मनी कंट्रोल को दिए गए इंटरव्यू में नोकिया के इंडिया हेड तरुण छाबड़ा ने बताया है कि साल 2026 में कंपनी को मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ हासिल होगी. जैसा कि तीनों टेलिकॉम ऑपरेटर्स (जैसे Jio, Airtel और Vi) ग्रामीण और छोटे शहरों में 4G और 5G का रोलआउट कर रहे हैं. कंपनियां डेटा की बढ़ती डिमांड और ARPU (एवरेज रेवेन्यू पर यूजर) बढ़ाने के लिए 5G सर्विस पर फोकस कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: 6G से लेकर सैटेलाइट कम्युनिकेशन तक, इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आगाज, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
रुटीन प्रोजेक्ट्स पर भी काम हो रहा है

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











