
Nokia ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन Nokia C01 Plus, सेल्फी के लिए भी है फ्लैश
AajTak
Nokia C01 Plus लॉन्च हो चुका है. ये एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें Android 11 गो एडिशन दिया गया है. इसमें सेल्फी फ्लैश भी दिया गया है.
Nokia C सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Nokia C01 Plus भारत में उपलब्ध है. कंपनी ने ऐलान किया है कि इसकी बिक्री देश में शुरू की जा रही है. Nokia C01 Plus की कीमत 5,399 रुपये रखी गई है. इसके साथ कुछ ऑफर्स भी दिए जाएंगे. Nokia C01 Plus में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है. ये स्मार्टफोन Android 11 (गो एडिशन) पर चलता है. यानी इसमें आपको स्टॉक एंड्रॉयड वाला ही एक्स्पीरिएंस मिलेगा. कंपनी ने कहा है कि इसमें 2 साल तक लगातार सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे. कंपनी ने कहा है कि ये फोन ड्यूरेबल भी है, क्योंकि मजबूती चेक करने के लिए इसका ड्रॉप, ट्विस्ट और हीट टेस्ट किया गया है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











