
Nokia का मजबूत स्मार्टफोन XR20 भारत में जल्द होगा लॉन्च, गिरने पर नहीं टूटेगा!
AajTak
Nokia XR20 को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा. इसकी पुष्टि कंपनी ने ट्विटर पर कर दी है. साथ ही कंपनी ने प्री-बुकिंग डेट की भी घोषणा कर दी है. ये कंपनी का 5G कनेक्टिविटी वाला लेटेस्ट रग्ड स्मार्टफोन है .
Nokia XR20 को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा. इसकी पुष्टि कंपनी ने ट्विटर पर कर दी है. साथ ही कंपनी ने प्री-बुकिंग डेट की भी घोषणा कर दी है. ये कंपनी का 5G कनेक्टिविटी वाला लेटेस्ट रग्ड स्मार्टफोन है और इसे सबसे पहले जुलाई में लॉन्च किया गया था. इसकी बिक्री USA, UK और यूरोप में की जा रही है.
ये फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए IP68 रेटेड है और MIL-STD-810H सर्टिफाइड भी है. Nokia XR20 की स्क्रीन को गीली उंगलियों और ग्लोव्स पहनकर भी यूज किया जा सकता है. साथ ही इसमें लेटेस्ट गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन दिया गया है. ये ड्रॉप रेसिस्टेंट भी है.
Nokia XR20 के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत USD 550 (लगभग 40,900 रुपये) रखी गई है. इसे ग्रेनाइट और अल्ट्रा ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ये फोन 4GB + 64GB वेरिएंट में यूरोप और UK में भी उपलब्ध है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












