Noise ने लॉन्च की गेम खेलने वाली सस्ती स्मार्टवॉच, कर सकेंगे Bluetooth Calling, जानें कीमत
AajTak
Noise ने Bluetooth Calling फीचर वाली स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है. ब्रांड ने Noise ColorFit Icon Buzz को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है, जो कई सारे आकर्षक फीचर्स के साथ आती है. इसमें आपको 24×7 heart rate मॉनिटर, blood oxygen ट्रैकर, वॉइस असिस्टेंट के साथ कई फीचर्स मिलते हैं.
Noise ने Bluetooth Calling फीचर वाली स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है. ब्रांड ने Noise ColorFit Icon Buzz को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है, जो कई सारे आकर्षक फीचर्स के साथ आती है. इसमें आपको 24×7 heart rate मॉनिटर, blood oxygen ट्रैकर, वॉइस असिस्टेंट के साथ कई फीचर्स मिलते हैं. यह ब्रांड की पहली स्मार्टवॉच है जो वॉइस कॉलिंग फीचर के साथ आती है. यानी यूजर्स इस वॉच की मदद से कॉल कर सकेंगे.
Noise ने अपनी ColorFit Icon Buzz स्मार्टवॉच को 4,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है. हालांकि, इसे आप इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर खरीद सकेंगे, जो 3,499 रुपये है. यह वॉच जेड ब्लैक, मिडनाइट गोल्ड, ऑलिव गोल्ड और सिल्वर ग्रे कलर में आती है. इसे आप Amazon, Flipkart और Noise के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे.
Noise ColorFit Icon Buzz में 1.69-inch की TFT कलर स्क्रीन मिलती है. स्मार्टवॉच SpO2 मॉनिटर और हर्ट रेट सेंसर के साथ आती है. इसके साथ ही स्मार्टवॉच में आपको कॉल, टेक्स्ट मैसेज, ईमेल्स और वेदर का अलर्ट मिलता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











