Noida Schools Closed: दिल्ली में बाढ़ के बाद नोएडा में भी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
AajTak
Noida Schools Closed: दिल्ली में यमुना नदी में खतरे के निशान से ऊपर बह रहे जल स्तर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिल्ली सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेजों को रविवार तक बंद रखने का आदेश दिया है. इसके बाद गौतमबुद्ध नगर में 12वीं क्लास तक के सभी स्कूलों में कल की छुट्टी की घोषणा की गई है.
Noida Schools Closed: दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है. बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए दिल्ली के बाद नोएडा में भी स्कूलों बंद रखने का आदेश दे दिया गया है. जिला अधिकारी ने स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है. कल यानी शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. तटीय क्षेत्रो में पानी घुसने कारण स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है.
दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर है. गुरुवार को युमना का जल स्तर 208.6 मीटर तक पहुंच गया है. यमुना के किनारे बसे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. एनडीआरएफ की टीमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है. लगातार बिगड़ते हालात के बाद दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को रविवार तक बंद रखने का फैसला लिया है. इसके बाद नोएडा प्रशासन ने भी बच्चों और स्कूल कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में कल की छुट्टी की घोषणा की है.
नोएडा स्कूल बंद का जरूरी नोटिस यहां देखें-
बता दें कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे यमुना का जल स्तर 208.53 मीटर तक पहुंच गया था. इससे पहले यमुना में 207.49 मीटर पानी पहुंचने का रिकॉर्ड था. बारिश के बाद नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. दिल्ली डिजास्टर मैनजमेंट अथॉरिटी की मीटिंग में स्कूल-कॉलेज बंद रखने के साथ-साथ गैर जरूरी दफ्तरों में भी रविवार तक छुट्टी घोषित कर दी गई है.
वहीं दिल्ली के सभी प्राइवेट दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है. दिल्ली पुलिस ने बाढ़ संभावित इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी है. इसके अलावा कश्मीरी गेट के आसपास बने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी रविवार तक बंद रखने के लिए कहा गया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







