
No Exams: इस विश्वविद्यालय ने स्थगित की UG, PG और इंजीनियरिंग परीक्षाएं, जानें
AajTak
No Exams: बंगलुरू विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते अगले आदेश तक ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश पर भारी पड़ती नजर आ रही है. रोजाना कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है. कोरोना से स्कूल कॉलेज के छात्रों को बचाने के लिए परीक्षाएं रद्द की जा रही हैं. सीबीएसई पहले ही 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द और 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी हैं. इस बीच बंगलुरू विश्वविद्यालय ने भी अगले आदेश तक अनिश्चितकाल के लिए 19 अप्रैल से शुरू होने वाली सभी अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. इसकी जानकारी खुद बंगलुरू विश्वविद्यालय के कुलपति वेणुगोपाल के.आर ने दी है. 12वीं क्लास के लिए 1 जून को फैसला वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीबीएसई ने 4 मई से 14 जून तक होने वाली 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. इसके बाद 1 जून को मीटिंग होगी, जिसमें तब के हालात को देखते हुए फैसला लिया जाएगा. बता दें कि यदि परीक्षाएं होंगी तो 15 दिन पहले ही छात्रों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











