
Nissan ला रहा है धांसू एसयूवी KURO, कंपनी ने शुरू की बुकिंग, जानिए कब होगी लॉन्च
AajTak
Nissan Magnite Kuro को कंपनी ने ऑल-ब्लैक थीम से सजाया है, जो कि इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बखूबी देखने को मिलता है. फिलहाल इसकी आधिकारिक बुकिंग 11,000 रुपये में शुरू कर दी गई है.
निसान इंडिया ने अपने मशहूर कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite का नया KURO एडिशन पेश करने की घोषणा की है. कंपनी इस एसयूवी का एक टीजर भी जारी किया है, साथ ही इसकी ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. इच्छुक ग्राहक इस SUV को 11,000 रुपये में कंपनी के अधिकृत डीलरशिप और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकते हैं. मूल रूप से ये मैग्नाइट का ब्लैक-आउट एडिशन है, जिसमें कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं.
KURO जापानी भाषा का शब्द है जिसका मतलब है ‘’ब्लैक’’ यानि काला और यह नाम इस स्पेशल एडिशन की खूबियों को बखूबी अपने आप में समेटे हुए है, जो दरअसल, जबर्दस्त स्टाइल और जापानी नफासत के मेल को पेश करने वाला एक बेहतरीन एसयूवी है. कंपनी का कहना है कि, निसान Magnite KURO स्पेशल एडिशन को आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखकर पेश किया गया है.
इस एसयूवी के आधिकारिक लॉन्च तथा कीमत की घोषणा अक्टूबर 2023 में की जाएगी. फिलहाल इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है. यह सभी मैग्नाइट XV MT, मैगनेट टर्बो XV MT तथा मैगनेट टर्बो XV CVT समेत सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी.
Nissan Magnite KURO में क्या होगा ख़ास:
जैसा कि कंपनी ने बताया है, KURO स्पेशल एडिशन में ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर है जो इसे स्टाइलिश बनाती है, साथ ही, इसमें ऑल ब्लैक ग्रिल, स्किड प्लेट, रूफ रेल्स, ब्लैक एलॉयज़, ब्लैक फिनिशर के साथ हैडलैंप और KURO का खास बैज दिया गया है. इसके अलावा, मैग्नाइट KURO स्पेशल एडिशन का इंटीरियर भी बेहद खास है जिसमें प्रीमियम ग्लॉस ब्लैक इंस्ट्रूमेंट पैनल, ब्लैक इंटीरियर एक्सैंट्स, ब्लैक डोर ट्रिक इन्सर्ट्स शामिल हैं.
इस स्पेशल एडिशन में है कुछ फीचर अपग्रेड्स भी देखने को मिलेंगे, जैसे 360-डिग्री अराउंड व्यू मॉनिटर (AVM), रियर एसी के साथ एक सेंटर कंसोल आर्मरेस्ट, नया इनसाइड रियर व्यू मिरर (IRVM), थीम आधारित फ्लोर मैट, तथा अतिरिक्त सुविधा और स्टाइल के लिए वायरलेस चार्जर दिया जा रहा है. बता दें कि, ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी के लिए इस एसयूवी को 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्रदान की गई है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










