
Nirjala Ekadashi Vrat 2021: कब है निर्जला एकादशी? जानें कथा और इस दिन दान करने का महत्व
AajTak
Nirjala Ekadashi Vrat 2021 ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी मनाई जाती है. हिंदू धर्म के अनुसार, साल में 24 एकादशी आती हैं. इनमें से निर्जला एकादशी सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस बार निर्जला एकादशी का व्रत 21 जून दिन सोमवार यानी कल रखा जाएगा.
Nirjala Ekadashi Vrat 2021 ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी मनाई जाती है. हिंदू धर्म के अनुसार, साल में 24 एकादशी आती हैं. इनमें से निर्जला एकादशी सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है. ऐसा माना जाता है कि निर्जला एकादशी के दिन बिना जल के व्रत रहने से जीवन की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस बार निर्जला एकादशी का व्रत 21 जून दिन सोमवार यानी कल रखा जाएगा. ज्योतिष के अनुसार, हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत महत्व है. वैसे तो हर एकादशी अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण हैं, लेकिन निर्जला एकादशी बहुत ही अनोखी और अद्भुत मानी जाती है. आइए जानते हैं पंडित शैलेंद्र पांडेय से कि निर्जला एकादशी पर क्या दान करना शुभ होगा और किन उपायों से मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं? निर्जला एकादशी की कथा: पंडित शैलेंद्र पांडेय कहते हैं कि शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी कहा जाता है. धार्मिक कथाओं के अनुसार, भीम, पांडव भ्राताओं में सबसे बलशाली माने जाते थे. उन्हें भूख बर्दाश्त नहीं थी. इस कारण उनके लिए किसी भी व्रत को रखना संभव नहीं था.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












