
Nia Sharma-Prince Narula में तीखी बहस, एक्ट्रेस ने चिल्लाकर कहा- तुम गलत सोचते हो
AajTak
पूरी बहस इस बात पर हो रही है कि कौन ज्यादा चीजों को लेकर जताता है. निया का मानना है कि लड़के हमेशा चीजों को करने के बाद जताते हैं. वहीं प्रिंस नरूला इससे सहमत नहीं. प्रिंस लड़कों का पक्ष लेते हैं. प्रिंस कहते हैं- तुम लोग लड़कों को जीने तक नहीं देते और जताने की बात तो अलग है.
फ्लिपकार्ट का शो लेडीज वर्सेज जैंटलमैन का सेकंड सीजन धमाल मचा रहा है. इस शो को जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख होस्ट करते हैं. ओपिनियन बेस्ड पोल गेम शो में टीवी स्टार्स अपने विचार रखते हैं. इस दौरान उनके बीच गहमागहमी का भी माहौल देखने को मिलता है. शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें प्रिंस नरूला और निया शर्मा के बीच तीखी बहसबाजी देखने को मिली.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












