
पिता के निधन से दुखी 'दंगल' एक्ट्रेस जायरा वसीम, नम आंखों से याद कर लिखा- दिल पीड़ा में है
AajTak
सोशल मीडिया पर जायरा ने जो तस्वीर शेयर की उसमें उनकी उम्र 2-3 साल की ही लग रही है. उनके पिता बैठे हुए हैं और वो खड़ी हैं. वो अपने पिता के गालों पर बहुत प्यार से किस करती नजर आ रही हैं. मंगलवार रात को जायरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिता के निधन की जानकारी दी थी.
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस, जायरा वसीम एक बहुत बड़े दुख से गुजर रही हैं. जायरा के पिता का निधन हो गया है. मंगलवार रात को जायरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये दुखद खबर शेयर की. उन्होंने पिता के निधन की खबर शेयर करते हुए फैन्स से उनके लिए दुआ करने की रिक्वेस्ट की थी.
अब जायरा ने इंस्टाग्राम अपने पिता के साथ, अपनी बचपन की फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में वो बड़े प्यार से अपने पिता के साथ खेलती नजर आ रही हैं.
जायरा ने शेयर की पिता के साथ इमोशनल तस्वीर सोशल मीडिया पर जायरा ने जो तस्वीर शेयर की उसमें उनकी उम्र 2-3 साल की ही लग रही है. उनके पिता बैठे हुए हैं और वो खड़ी हैं. फोटो में जायरा अपने पिता के गालों पर बहुत प्यार से किस करती नजर आ रही हैं.
फोटो शेयर करते हुए जायरा ने कैप्शन में हदीस से एक लाइन लिखी, जिसका अर्थ लगभग इस तरह है- 'हमारी आंखों से आंसू बह रहे हैं और हमारा दिल पीड़ा में है. मगर हम कुछ भी ऐसा नहीं बोलेंगे जो हमारे ईश्वर को प्रिय नहीं है.'
जायरा ने आगे लिखा, 'मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है. प्लीज उन्हें अपनी प्रार्थना में याद रखिएगा और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को सुकून बख्शने, उन्हें कष्ट से बचाने और उनका आगे का सफर आसान करने की दुआ कीजिएगा.' अपने पिता के लिए जायरा ने जन्नत की दुआ भी मांगी.
मंगलवार को जायरा ने दी थी पिता के निधन की खबर अपने पिता के निधन की खबर शेयर करते हुए जायरा ने कहा था, 'जाहिद वसीम, मेरे पिता, इस दुनिया को छोड़ गए हैं. मैं सभी से आग्रह करती हूं कि अपनी दुआओं में उन्हें याद रखें और अल्लाह से उनके लिए माफी मांगे. दुआ करें कि अल्लाह उन्हें उनके गुनाहों के लिए माफ कर दें. उनकी कब्र को सहजता की जगह बनाएं और सजा से उन्हें बचाएं. उस दुनिया में उन्हें आराम से रहने दें. उन्हें जन्नत में ऊंची जगह दें.'

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












