
NIA ने तमिलनाडु में ISIS भर्ती मामले में 4 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
AajTak
कोयंबटूर में एक प्राचीन मंदिर के बाहर हुए विस्फोट की जांच के दौरान NIA ने पाया कि मामले में गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपी गैरकानूनी और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भोले-भाले युवाओं को ISIS में भर्ती करने में लगे हुए थे.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को तमिलनाडु में 2022 के कोयंबटूर मंदिर कार बम विस्फोट मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया. चारों आरोपियों की पहचान जमील बाशा, मोहम्मद हुसैन, इरशाद और सैयद अब्दुर रहमान के रूप में हुई है. उन पर आईपीसी और यूए (पी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया है.
भोले-भाले युवाओं को ISIS में भर्ती करते थे कोयंबटूर में एक प्राचीन मंदिर के बाहर हुए विस्फोट की जांच के दौरान NIA ने पाया कि मामले में गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपी गैरकानूनी और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भोले-भाले युवाओं को ISIS में भर्ती करने में लगे हुए थे. आरोपियों की ओर से मद्रास अरबी कॉलेज (कोयंबटूर में) नामक एक अरबी भाषा केंद्र में धार्मिक शिक्षा दी गई थी, जिसे बाद में कोवई अरबी कॉलेज के रूप में पुनः नामित किया गया.
जमील बाशा संरक्षक रहा जमील बाशा संरक्षक और मुख्य मार्गदर्शक था, जिसने अपने पूर्व छात्रों को जिला स्तर पर अरबी भाषा केंद्र स्थापित करने के लिए गाइड किया था. कोयंबटूर में केंद्र की स्थापना मोहम्मद हुसैन और इरशाथ ने की थी. इन केंद्रों पर युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ क्लास भी दिए गए थे, जहां छात्रों को जमील बाशा के लाइव या पहले से रिकॉर्ड किए गए उपदेश दिखाए गए.
मामले की तह तक जाना चाहती हैं एजेंसी कोयंबटूर मंदिर के बाहर वाहन में IED हमला आरोपियों द्वारा समर्थित हिंसक जिहाद के हिस्से के रूप में किया गया था. मृतक आरोपी जमीशा मुबीन, जिसने दारुल-ए-इस्लाम/ISIS के प्रति अपनी ईमानदारी की प्रतिज्ञा की थी. उसने आरोपी सैयद अब्दुर रहमान द्वारा कट्टरपंथी बनाए जाने के बाद आईएसआईएस के भारत विरोधी अभियान के हिस्से के रूप में आईईडी विस्फोट को अंजाम दिया था. इस मामले की आगे की जांच की जा रही है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










