
NIA ने खालिस्तानी नेटवर्क BKI पर कसा शिकंजा, जांच के दौरान पंजाब में 15 ठिकानों पर छापेमारी
AajTak
NIA ने एक बयान में कहा कि अमेरिका स्थित बीकेआई ऑपरेटिव और गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियन और उसके सहयोगी शमशेर सिंह शेरा उर्फ हनी के साथ-साथ विभिन्न देशों में रहने वाले अन्य लोगों से जुड़े संदिग्धों के ठिकाने रडार पर थे.
NIA Action against Khalistani Network: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित आतंकवादी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) पर और शिकंजा कस दिया. दरअसल, यह मामला पिछले साल दिसंबर में गुरदासपुर जिले में एक पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले से जुड़ा है. इसी सिलसिले में शुक्रवार को पंजाब में 15 स्थानों पर छापेमारी की गई.
जांच एजेंसी ने कहा कि शुक्रवार पंजाब के गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर और कपूरथला जिलों में की गई छापेमारी में मोबाइल डिजिटल, डिवाइस और दस्तावेजों सहित विभिन्न आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई.
एजेंसी के एक बयान में कहा गया कि अमेरिका स्थित बीकेआई ऑपरेटिव और गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियन और उसके सहयोगी शमशेर सिंह शेरा उर्फ हनी के साथ-साथ विभिन्न देशों में रहने वाले अन्य लोगों से जुड़े संदिग्धों के ठिकाने रडार पर थे.
एनआईए (NIA) ने कहा कि पाकिस्तान स्थित बीकेआई आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का एक प्रमुख सहयोगी हैप्पी हाल ही में पंजाब और हरियाणा राज्यों के विभिन्न पुलिस स्टेशनों और पुलिस चौकियों पर कई ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने के लिए जिम्मेदार पाया गया है.
घानी के बांगर पुलिस स्टेशन पर हैंड ग्रेनेड हमले से संबंधित मामले की जांच से पता चला है कि अपराध करने वाला गिरफ्तार आरोपी शमशेर और अन्य सहयोगियों के साथ हैप्पी के निर्देशों पर काम कर रहा था.
यह भी पाया गया कि विभिन्न देशों में स्थित बीकेआई के कार्यकर्ता भारत स्थित सहयोगियों की भर्ती और प्रशिक्षण, आतंकवादी समूह के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को धन, हथियार और विस्फोटक प्रदान करने की आपराधिक साजिश में लगे हुए थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










