
NIA के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मोहाली के RPG अटैक मामले में आरोपी दीपक रंगा गिरफ्तार
AajTak
मोहाली में 9 मई को हुए स्टेट इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर RPG हमले के मामले में आरोपी दीपक उर्फ रंगा को NIA ने गिरफ्तार कर लिया है. NIA और पंजाब पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से दीपक उर्फ रंगा को अरेस्ट किया है.
NIA ने नेपाल बॉर्डर से एक बड़ी गिरफ्तारी की है. NIA ने मोहाली तरनतारन जिले में RPG अटैक मामले में आरोपी दीपक उर्फ रंगा को गिरफ्तार किया है. दीपक रंगा खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का सहयोगी है.
बता दें कि 9 मई को मोहाली में स्टेट इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर RPG हमले के मामले में दीपक रंगा आरोपी था और वो तब से ही फरार चल रहा था. इस गिरफ्तारी के वक्त पंजाब पुलिस भी NIA के साथ मौजूद थी. जानकारी के मुताबिक मोहाली इंटेलिजेंस ऑफिस पर हमले की साजिश पाकिस्तान स्थित हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और कनाडा के लखविंदर सिंह उर्फ लांडा के साथ मिलकर दीपक रंगा ने ही रची थी.
साथी रिंदा की भी हुई मौत
देश में कई आतंकी वारदातों में शामिल खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा को लेकर नवंबर 2022 में दावा किया गया था कि उसकी पाकिस्तान में मौत हो गई है. बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उसने रिंदा को पाकिस्तान में मार गिराया है. वहीं खुफिया एजेंसियों ने रिंदा को लेकर कहा था कि उसकी मौत किडनी फेल होने से हुई है.
रिंदा की मौत को झुठलाने की भी हुई थी कोशिश
लेकिन इन दोनों ही दावों का खंडन एक फेसबुक पोस्ट के जरिए किया गया. हरविंदर सिंह रिंदा नाम के एक फेसबुक अकाउंट से अगले ही दिन लिखा गया, 'जिंदा हूं मैं'. हालांकि, भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इस पोस्ट को भ्रामक बताया और कहा था कि इस पोस्ट के पीछे भी ISI का हाथ है. जांच एजेंसियों ने किया दावा

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











