
NIA की विशेष अदालत ने ISIS आतंकी को 10 साल की सजा सुनाई, आत्मघाती हमलों को अंजाम देने की साजिश में था शामिल
AajTak
NIA की विशेष अदालत, एर्नाकुलम (केरल) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन की हिंसक विचारधारा और एजेंडे को बढ़ावा देने और कोच्चि में आत्मघाती हमलों को अंजाम देने की साजिश रचने के लिए एक ISIS सदस्य को 10 साल के कारावास (आरआई) की सजा सुनाई है.
NIA की विशेष अदालत, एर्नाकुलम (केरल) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन की हिंसक विचारधारा और एजेंडे को बढ़ावा देने और कोच्चि में आत्मघाती हमलों को अंजाम देने की साजिश रचने के लिए एक ISIS सदस्य को 10 साल के कारावास (आरआई) की सजा सुनाई है.
पलक्कड़ (केरल) निवासी आरोपी रियास अबूबैकर उर्फ अबू दुजाना पर विशेष अदालत ने जुर्माना भी लगाया है. उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 38 और 39 और आईपीसी की धारा 120 बी के तहत दोषी पाया गया है. रियास को एनआईए ने 24 सितंबर 2019 को गिरफ्तार किया था और उसी साल अक्टूबर में आरोप पत्र दायर किया था.
रियास सोशल मीडिया पर अबू दुजाना के नाम से जाना जाता है. उसको 2017 से फरार आरोपी अब्दुल रशीद अब्दुल्ला और अशफाक मजीद द्वारा आईएसआईएस/दाइश विचारधारा में कट्टरपंथी बना दिया गया था. वह जुलाई 2018 से प्रतिबंधित संगठन की हिंसक विचारधारा और योजनाओं का प्रचार और प्रसार कर रहा था.
एनआईए की जांच के अनुसार, रियाद ने अक्टूबर 2018 में भारत में आतंक फैलाने और आईएसआईएस की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कोच्चि के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों पर आत्मघाती हमले करने की भी साजिश रची थी. जांच में यह भी पता चला कि रियास ने आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए अपने साथियों को भड़काया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.










