
Nexon ने मारी बाजी, जून में TATA की सबसे ज्यादा बिकने वाली ये 5 कारें
AajTak
कोरोना के मामले जून में कम होने से वाहनों की बिक्री में रफ्तार पकड़ी है. मई के मुकाबले जून में कारों की तेजी से बढ़ी है. अब ऑटोमोबाइल्स कंपनियों को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में बिक्री सामान्य हो जाएगी.
कोरोना के मामले जून में कम होने से वाहनों की बिक्री में रफ्तार पकड़ी है. मई के मुकाबले जून में कारों की तेजी से बढ़ी है. अब ऑटोमोबाइल्स कंपनियों को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में बिक्री सामान्य हो जाएगी. बिक्री में इजाफा को देखते हुए कार कंपनियों ने प्रोडक्शन बढ़ा दिया है. दरअसल, सभी कंपनियों ने जून महीने के सेल आंकड़े जारी कर दिए हैं. टाटा मोटर्स ने बताया कि जून 2021 में उसने कुल 24,111 कारें बेची है. जबकि मई 2021 में टाटा की 15,180 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी. महीने-दर-महीने के आधार पर बिक्री करीब 59 फीसदी बढ़ी है. सालाना आधार पर जून में टाटा नेक्सॉन की बिक्री में 111 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. पिछले साल जून में कंपनी ने कुल 11,419 कारें बेची थीं. अगर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की बात करें तो जून-2021 में Tata Nexon ने बाजी मारी है. कंपनी नेक्सॉन की कुल 8,033 यूनिट्स बेचने में सफल रही है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












