
'Newyork times वह आतंकी पहला था...', अखबार ने पहलगाम के आतंकियों को लिखा Militants तो अमेरिकी सरकार ने लगाई फटकार
AajTak
अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति ने न्यूयॉर्क टाइम्स पर आतंकी शब्द के बजाए मिलिटेंट्स और गनमैन जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर पहलगाम हमले की गंभीरता को कम करने का आरोप लगाया.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले पर अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट विवादों में आ गई है. अखबार ने अपनी रिपोर्ट में इस हमले के लिए जिम्मेदार आतंकियों को Militants और Gunman लिखा था, जिस पर अमेरिकी सरकार ने इसकी कड़ी आलोचना की.
अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति ने न्यूयॉर्क टाइम्स पर आतंकी शब्द के बजाए मिलिटेंट्स और गनमैन जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर पहलगाम हमले की गंभीरता को कम करने का आरोप लगाया.
समिति ने सोशल मीडिया पोस्ट कर पहलगाम घटना के लिए अखबार की ओर से चुने गए शब्दों की आलोचना की. समिति ने इस रिपोर्ट को शेयर किया, जिसका शीर्षक था- कश्मीर में मिलिटेंट्स ने 24 पर्यटकों को मार गिराया. इस पर समिति ने रिपोर्ट में लिखे गए Militants शब्द को काटकर उसकी जगह Terrorists लिखा.
समिति ने कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स हमने आपकी इस हेडिंग को ठीक कर दिया है. यह साफतौर पर आतंकी हमला था. फिर चाहे यह भारत में हो या फिर इजरायल में, जब भी आतंकवाद की बात आती है तो न्यूयॉर्क टाइम्स वास्तविकता से कोसों दूर रहता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम आतंकी हमले पर फोन कर संवेदना जताई थी. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा था कि इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी इस कायराना हमले की निंदा कर कहा थाकि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ इस जंग में भारत के साथ है.
बता दें कि पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हुई है जबकि 17 घायल हुए हैं. यह हमला पहलगाम की बैसारन घाटी में किया गया, जिसमें आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









