
NewsWrap-पढ़ें, शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें
AajTak
उन्नाव में दलित परिवार की दो लड़कियों की मौत के मामले में यूपी पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया था. तो वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दी.
उन्नाव में दलित परिवार की दो लड़कियों की संदिग्ध मौत के मामले में यूपी पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है. शुक्रवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया था. तो वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. पढ़ें, शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें... 1. उन्नाव कांड में पुलिस का खुलासा, प्रेम संबंध से इनकार पर हत्या, कीटनाशक मिला पानी पीने से मौत उन्नाव में दलित परिवार की दो लड़कियों की संदिग्ध मौत के मामले में यूपी पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है. शुक्रवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











