
NewsWrap: पढ़ें रविवार सुबह की 5 बड़ी खबरें
AajTak
कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार दिल्ली में फिर से बढ़ गई है. पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चैलेंज दिया है कि किसान और जॉब की बात करके दिखाएं. इसके अलावा बिहार के सासाराम में अपराधियों ने कांग्रेस विधायक के भतीजे की हत्या कर दी.
कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार दिल्ली में फिर से बढ़ गई है. मार्च महीने से गंभीर रोगियों और बुजुर्गों को भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी. पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चैलेंज दिया है कि किसान और जॉब की बात करके दिखाएं. इसके अलावा बिहार के सासाराम में अपराधियों ने कांग्रेस विधायक के भतीजे की हत्या कर दी. 1- दिल्ली में फिर तेज़ी से बढ़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 243 नए मामले, 3 की मौत दिल्ली समेत पूरे देश में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के साथ-साथ 20 गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का सिलसिला मार्च के महीने से शुरू होने जा रहा है. दिल्ली में भी कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 27 फरवरी को दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 0.36 फीसदी दर्ज हुई है. 26 फरवरी कोरोना संक्रमण दर 0.41 फीसदी तक पहुंच गई थी, जो पिछले एक महीने में सबसे अधिक थी. इससे पहले 29 जनवरी को 0.42 फीसदी संक्रमण दर दर्ज हुई थी. वहीं दिल्ली में एक्टिव कोरोना मरीज़ों की संख्या बढ़कर 1307 हो गयी है, जबकि होम आइसोलेशन में इलाजरत मरीज़ों का आंकड़ा बढ़कर 627 तक पहुंच गया है.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









