
New York Firing: '9/11 के संदिग्धों को खंगाला जाएगा', ब्रुकलिन हमले पर एक्सपर्ट ने दी जानकारी
AajTak
न्यूयॉर्क में मंगलवार सुबह को कई लोगों पर गोली चलाई गई है. ये घटना न्यूयॉर्क के Brooklyn सबवे स्टेशन पर हुई है. इस वीडियो में देखें मेट्रो के अंदर की एक्सक्लूसिव तस्वीरें. विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस फायरिंग में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है. हाई सिक्योरिटी वाले अमेरिका के शहर में ऐसा धमाका होना आश्चर्य करता है. प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक ये एक प्लान किया हुआ हमला बताया जा रहा है. सुबह 8:30 बजे के वक्त ये हमला हुआ जब स्टेशन पर भारी भीड़ होती है. किसने हमला किया अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है. आजतक संवाददाता गीता मोहन ने दी पूरी जानकारी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









